
रीवा। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर वसूली को लेकर प्रभावी एवं निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं.
नगर निगम रीवा की राजस्व टीम द्वारा बड़े संपत्तिकर बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुर्की/ तालाबंदी अभियान निरंतर जारी है. वसूली अभियान को तेज करते हुए नगर निगम राजस्व टीम आज कार्यवाही के दौरान गॉधी काम्पलेक्स प्रकाश चौराहा में दुकानदार शिवशंकर तिवारी की बकाया राशि 79230 रू. एवं लक्ष्मी नारायण चिकवा की बकाया राशि रू. 45853 रू. न जमा किये जाने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई. इसके अतिरिक्त प्रकाश चैराहा में दुकानदार सुनील सोनी एवं विकल्प गुप्ता द्वारा मौके पर चेक के माध्यम से बकाया राशि जमा कराई. इसी प्रकार सुपर मार्केट में दुकान क्र. 7 मुरलीधर, दुकान क्र 8 खुशी देवी एवं लक्ष्मी मार्केट में दुकान क्र. 27 श्यामलाल, दुकान क्र. 31 होलाराम तथा अपना मार्केट में दुकान क्र. 6 जयरामदास, दुकान क्र. 8 गोपी छुगानी द्वारा दुकान की बकाया किराये की राशि तत्काल मौके में चेक/नकद के माध्यम से जमा की गई. इस दौरान नगर निगम उपायुक्त, सहायक आयुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे.
