ज़ी सिनेमा पर 12 जुलाई को होगा ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) ज़ी सिनेमा पर अभिनेता शिवकार्तिकेयन अभिनीत सुपरहिट एक्शन-फैंटेसी फिल्म’मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 12 जुलाई को रात आठ बजे होगा। निर्माताओं ने बताया कि निर्देशक मैडोना अश्विन की फिल्म ‘मावीरन’ एक्शन, कॉमेडी, फैंटेसी और भावनाओं का अनूठा संगम है। फिल्म की कहानी सत्या नामक एक कार्टूनिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टकराव से बचने वाला साधारण युवक है। एक हादसे के बाद उसे एक रहस्यमयी आवाज़ सुनाई देने लगती है, जो उसके जीवन की दिशा बदल देती है। इसके बाद वह अपने भीतर छिपे साहस को पहचानते हुए एक भ्रष्ट नेता के खिलाफ बेबस लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है।

फिल्म में शिवकार्तिकेयन के साथ अदिति शंकर, सरिता, मिस्किन, योगी बाबू और सुनील अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। निर्माताओं के अनुसार, नई सोच के साथ कही गई कहानी, मनोरंजक हास्य, दमदार एक्शन और भावनात्मक प्रस्तुति के कारण ‘मावीरन’ सभी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। यह फिल्म साहस, आत्मविश्वास और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश भी देती है।

.....

Next Post

'दुल्हनिया ले आएगी' का नया गाना 'जलवा' रिलीज, खुशाली कुमार के डांस अंदाज ने बिखेरा रंग

Fri Jul 10 , 2026
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया वेडिंग सॉन्ग ‘जलवा’ रिलीज कर दिया गया है। खुशाली कुमार पर फिल्माया गया यह हाई-एनर्जी डांस नंबर शादी के जश्न और उत्सव की रंगत को पर्दे पर जीवंत करता है। निर्माताओं के अनुसार, ‘जलवा’ में खुशाली कुमार […]

You May Like