
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए पार्टी की मंशा और उम्मीदवार के चयन की परिस्थितियों पर निशाना साधा है।
सिंघार ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने के बावजूद पुरी को वहां से टिकट नहीं मिला और वे मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव लड़ने पहुंच गए।
जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए सिंघार ने सवाल किया कि नामांकन दाखिल करते समय पुरी कथित तौर पर मीडिया से दूरी क्यों बनाए हुए थे। उन्होंने कहा कि यदि उनका रिकॉर्ड साफ है तो उन्हें सवालों से डरने के बजाय सामने आकर जवाब देना चाहिए।
सिंघार ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रमुख भूमिका नजर नहीं आने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा को अपने ही उम्मीदवार से दूरी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? जनता को इन सवालों के जवाब मिलने चाहिए।
