नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीन की कीमतों में तेजी जारी रही। चीन के साथ चावल के दाम भी बढ़ गए। गेहूं में टिकाव देख गया जबकि अधिकतर दालों और खाद्य तेलों में नरमी का रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 10 रुपये बढ़कर 5,506 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। वहीं, गुड़ 28 रुपये सस्ता हुआ और 5,967 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत दो पैसे बढ़कर 58.18 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 28 रुपये बढ़कर 4,377 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं 2,939 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटे का भाव भी 19 रुपये बढ़ गया।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 65 रुपये और उड़द दाल की 28 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। चना दाल चार रुपये और मूंग दाल तीन रुपये सस्ती हुई। तुअर दाल की कीमत 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। सरसों तेल की औसत कीमत 72 रुपये और वनस्पति की 71 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई। सोया तेल 38 रुपये और सरसों तेल 27 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। पाम ऑयल 24 रुपये फिसल गया। वहीं, सूरजमुखी तेल में छह रुपये की गिरावट रही।

