
यातायात पुलिस की गैर मौजूदगी में नियमों की अवहेलना
नवभारत, जबलपुर। बाजारों के अंदर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लार्डगंज चौराहे पर वन- वे बनाया गया है। जहां पर तीन पहिया और चार पहिया वाहन से प्रवेश कर रहे हैं। जिसके चलते नियमों की अवहेलना तो हो ही रही है, साथ ही यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाती है। उल्लेखनीय है कि बाजारों के अंदर यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए लार्डगंज चौराहे पर का निर्माण किया गया है, जहां पर गंजीपुरा से बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को लौटते समय लार्डगंज चौराहे से एकांगी मार्ग कर दिया गया है। जहां पर इन तीन पहिया ओर चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाता है परंतु उसके बावजूद भी कुछ इस नियमों का पालन न करते हुए वन- वे में प्रवेश कर रहे हैं।
यातायात पुलिस कर्मी लापता
विदित है कि लार्डगंज चौराहे पर बनाए गए वन वे में हमेशा यातायात पुलिस के दो जवान तैनात रहते हैं। परंतु गुरुवार की दोपहर पर वन- वे में कोई भी यातायात का सिपाही मौजूद नहीं था। जिसके चलते यहां धड़ल्ले से चार पहिया वाहन और कुछ ई- रिक्शा चालक नियमों को तोड़ते हुए वन- वे में प्रवेश कर रहे थे। जिसके कारण चौराहे पर जाम की स्थिति भी बनती हुई दिखाई दी और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यही स्थिति रही तो हो जाएगा ये प्लान भी फेल
शहर की यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक को संभालने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाएं जा रहे हैं। उसी में एक वन- वे को भी बनाया गया है। बाजारों में चार पहिया और बड़े वाहनों की धमाचौकड़ी कम करने के लिए यह प्लान किया था। परंतु इस पर भी गंभीरता से ध्यान न देते हुए अगर सिपाही गैर मौजूद रहेंगे तो जल्द ही यह प्लान भी यातायात विभाग का फेल हो जाएगा और स्थिति जस की तस बनी रहेगी। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर कोई भी असर नहीं दिखाई देगा।
इनका कहना है
कुछ फोर्स अभी बाहर गया हुआ है, जिसके चलते कई जगहों पर सिपाही नहीं पहुंच पाए थे। आगे हमेशा सभी चिहिंत जगहों पर ट्रैफिक सिपाही मौजूद रहेंगे।
संतोष कुमार शुक्ला,
डीएसपी यातायात मालवीय चौक
