सीहोर में यात्री बस पेड़ से टकराई: हादसे में हेल्पर की मौत, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल

सीहोर। सीहोर जिले में भोपाल-इंदौर हाईवे पर आज मंगलवार को एक यात्री बस के पेड़ से टकराने से हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार आष्टा के पास पार्वती थाना क्षेत्र के कचनारिया जोड़ के समीप अहमदाबाद से भोपाल जा रही एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के सामने अचानक एक गाय आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगाए, इसी दौरान टायर फटने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई।

हादसे में बस के हेल्पर सुनील मुकाती (35), निवासी पोलाई कला, जिला शाजापुर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के समय वह केबिन में फंस गए थे, जिन्हें कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

बस में सवार लगभग 30 यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Next Post

भारत-अमेरिकी वाणिज्य मंडल ने की राजस्थान चैप्टर की शुरुआत

Tue Apr 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) भारत-अमेरिकी वाणिज्य मंडल (आईएसीसी) ने अपने राजस्थान चैप्टर की शुरुआत की है, जो राज्य स्तर पर भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक रणनीतिक विस्तार है। आईएसीसी की मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उम्मीद जतायी गयी है कि यह […]

You May Like