सप्लाई चेन बिगड़ी तो भोपाल में मची सिलेंडर लूटने की होड़, प्रशासन ने तैनात किए 22 अधिकारी

भोपाल: जहांगीराबाद की गैस एैजेंसियों पर आज भी उपभोक्ताओं की भीड़ है. वहां पर शुक्रवार सुबह से जो लाईन लगी वह देर शाम तक तो थी, आज सुबह भी वैसी ही है . अधिकतर उपभोक्ता ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक ना होने से परेशान दिखाई दिए. गैस एैजेंसियों पर उपभोक्ता गैस कनेक्शन की पास बुक के साथ लाईन में लगे दिखाई दिए. यह स्थिति ईरान और इजरायल के बीच चले आ रहे युद्ध की वजह से बन रही है. दोनों देशों के युद्ध की वजह से समुद्र के रास्ते आने वाले जहाजों की समस्या बढ़ गई है.

इन जहाजों को अब मार्ग बदल कर आना पड़ रहा है, जो कि लंबा है. इस वजह से गैस की आवक में कमी आई है. जिसका प्रभाव भारत में देखने को मिल रहा है. हालांकि प्रशासन की तरफ से अपील भी की गई है कि भोपाल के लिए गैस का भण्डारण काफी मात्रा में है, कमी नहीं आने दी जाएगी. लेकिन जनता को लग रहा है कि कहीं सरकार के पास भी गैस खत्म हो गई तो फिर कैसे काम चलेगा. वह एडवंास में गैस सिलेंडर भर कर रखना चाहती है. इस वजह से शहर की सभी एैजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन दिखाई दे रही है.
पुलिस की गैस सिलेंडर की चेकिंग
शहर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर वाहन चैकिंग की जगह अब गैस सिंलेडर ले जाने वालों को रोक कर पूछताछ कर रही है, यह शुक्रवार को लिंक नंबर एक पर देखने को मिला. दो युवक गैस सिलेंडर को मोटर साइकिल पर ले जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने रोक कर पूछताछ करने के बाद ही जाने दिया.
जहांगीराबाद में उपभोक्ताओं की भीड़
शहर में सबसे अधिक अगर किसी एैजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए भीड़ देखने को मिल रही है तो वह जिंसी क्षेत्र में प्रदीप गैस एजेंसी पर है उसके बाद पुल पुख्ता पर सारा गैस एैजेंसी पर दिखाई दी. जहां पर उपभोक्ता पूरे दिन सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए.
इनका कहना है
8 दिन पहले गैस सिलेंडर बुक किया था जिसका भुगतान भी किया जा चुका है. रोज चक्कर लगा रहे हैं. अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है. अभी फिर से कल आने का बोला जा रहा है.
मोहम्मद परवेज खान, जोगी पूरा बरखेड़ी,
दो दिन से ऑनलाइन बुक कर रहे हैं, लेकिन नहीं हो रहा है. इसलिए एजेंसी पर सीधे पर्ची कटवा ने आए हैं,
सनी, बरखेड़ी भोपाल
पहले तीन मार्च को बुक किया था, जिसका भुगतान 858 रुपए किया था,. उसके बाद 7 मार्च को ऑटोमेटिक 918 रुपए जनरेट हुआ, फिर भी अभी तक सिलेंडर नही मिला है.
साफी अहमद , निजामुद्दीन कॉलोनी
सुबह से ऑनलाइन बुक कर रहे हो नहीं रहा है. इसलिए एैजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आना पड़ा है.
आत्माराम, सुभाष नगर,
गैस गौदामों पर नजर रखने अधिकारियों की नियुक्ती
राजधानी में गैस वितरण को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें चर्चा उपरांत शहर की सभी 38 गैस एैजेंसियों और उनके गोदामों पर नजर रखने के लिए 22 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जिसमें एसडीएम, पुलिस, कृषि विभाग, सीपीए के साथ जिले में पदस्थ अन्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सप्लाई निरंतर जारी रहेगी लेकिन होटल, मॉल, बल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि पर गैस सप्लाई का प्रतिबंध रहेगा.
कलेक्टर ने किया गौदामों को निरीक्षण
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह शुक्रवार को शहर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को देखने के लिए गैस गोदामोंं और एैजेंसियों का निरीक्षण किया. उन्होंने गैस वितरण की मैदानी हकीकत को देखा. उसके बाद उन्होंने जिले में एलपीजी सहित अन्य ईंधनों के परिवहन,भंडारण और वितरण पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि भोपाल में घरेलू गैस की कमी नहीं है, जनता को गैस की समस्या नहीं आने दी जाएगी.
एक दर्जन अधिक गैस एैजेंसी पर कार्रवाई
अतिरिक्त कलेक्टर आईएएस सुमित कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को सुबह से शहर की गैस एैजेंसियों का निरीक्षण किया, इस दौरान एक दर्जन से अधिक गैस एैजेंसियों पर गैस वितरण और भंडारण में अनियमितताएं पाई गई. जिसमें बैरागढ़ स्थित ममता गैस एजेंसी,जम्बूरी मैदान विनीत गैस एैजेंसी, बैरसिया इंडेन गैस एैजेंसी अन्य एैजेंसियों पर कार्रवाई की गई. इस दौरान पाण्डे ने जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.
25 सिलेंडरों से भरी बोलेरो जब्त
कोलार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कालाबाजारी कर सिलेंडरों से भरी एक बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा है। वाहन में 25 सिलेंडर पाए गए, जिनके संबंध में मौके पर कोई रिकॉर्ड या दस्तावेज नहीं मिले है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने मामले की जानकारी $फूड विभाग और एसडीएम को दे दी है.
कलेक्टर ने गैस वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करने अधिकारी तैनात
राजधानी में गैस वितरण को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें चर्चा उपरांत शहर की सभी 38 गैस एैजेंसियों और उनके गोदामों पर नजर रखने के लिए 22 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जिसमें एसडीएम, पुलिस, कृषि विभाग, सीपीए के साथ जिले में पदस्थ अन्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सप्लाई निरंतर जारी रहेगी लेकिन होटल, मॉल, बल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि पर गैस सप्लाई का प्रतिबंध रहेगा.
विनीत गैस एजेंसी के स्टॉक में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश
गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण व्यवस्था की जांच के तहत शुक्रवार को एसडीएम एमपी नगर एल. के. खरे ने जंबूरी मैदान स्थित विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गोदाम के अंदर 51 बड़े कमर्शियल सिलेंडर, 147 पांच किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर तथा 18 प्लास्टिक कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए. इसके अतिरिक्त घरेलू श्रेणी के 535 भरे हुए तथा 823 खाली सिलेंडर पाए गए. जांच के दौरान पाए गए सिलेंडरों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया जो सही नहीं हो पाया, जिससे अनियमितता की आशंका व्यक्त की गई. निरीक्षण के समय फूड इंस्पेक्टर प्रवीण भी उपस्थित रहे

Next Post

एक ही दिन में 10 दुकानें सील, 3 लाख की वसूली

Sat Mar 14 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर ने बकाया किराया और राजस्व वसूली के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न बाजारों में दबिश दी। इस दौरान किराया जमा न करने वाले दुकानदारों पर सख्त एक्शन लेते हुए 10 दुकानों […]

You May Like

मनोरंजन