आईसीआईसीआई बैंक सीनियर नोट्स जारी कर जुटायेगा 75 करोड़ डॉलर

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने सीनियर असुरक्षित निश्चित दर वाले नोट्स जारी कर 75 करोड़ डॉलर जुटाने की घोषणा की है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि ये सीनियर नोट्स डॉलर में जारी किये जायेंगे। यह विदेशों से 7.5 अरब डॉलर जुटाने की उसकी वृहत योजना का हिस्सा है।

इसके तहत आवंटन 21 अगस्त को किया जायेगा। ये नोट्स पांच साल के लिए होंगे और इन पर 5.417 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज देय होगा। इनकी मियाद 21 अगस्त 2031 को पूरी होगी। ब्याज का भुगतान हर साल 21 फरवरी और 21 अगस्त को किया जायेगा। इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल बैंक नियामकीय दायरे में अपने सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगा। ये नोट्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज आईएफएससी के वैश्विक प्रतिभूति बाजार, एनएसई आईएफएससी लिमिटेड के ऋण प्रतिभूति बाजार और सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज का प्रतिभूति व्यापार प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी किये जायेंगे।

.....

Next Post

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक दबाव के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है

Tue Aug 18 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने से घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर दोनों मूल्यवान धातुओं के […]

You May Like

मनोरंजन