मजदूर की बेटी ने 12वीं में लहराया परचम,कांग्रेस नेता ने दिए ₹11,000 और ट्रॉफी 

भोपाल: राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की एक साधारण पृष्ठभूमि की छात्रा आफरीन मंसूरी ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके पिता, मो. अकरम खान, जो एक मेहनती मजदूर हैं, ने अपनी सीमित आय में भी आफरीन की शिक्षा को प्राथमिकता दी। आज घोषित हुए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) के नतीजों में, स्वर पब्लिक स्कूल उ. मा. विद्यालय मुरली नगर करोंद की कॉमर्स की छात्रा आफरीन ने भोपाल में दूसरा और प्रदेश में 22वां स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

आफरीन की इस शानदार उपलब्धि पर नरेला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मंगलवार को उनके घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आफरीन को ₹11,000 की सम्मान राशि और एक ट्रॉफी भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, बाबर खान, विजेंद्र शुक्ला, अमित खत्री, शेख उमर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मनोज शुक्ला ने कहा कि आफरीन की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, वह उनकी लगन और उनके पिता के त्याग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आफरीन भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Next Post

झाड़ियों में मिला तीन माह का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

Tue May 6 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ियों में पुलिस ने लगभग तीन माह का एक भ्रूण बरामद किया है। फिलहाल भ्रूण को किसने और क्यों फेंका, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. शाहपुरा पुलिस ने इस […]

You May Like

मनोरंजन