प्रभारी मंत्री ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से की भेंट, दी आर्थिक सहायता

सीधी:जिले के प्रभारी मंत्री व कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बहरी तहसील के ग्राम केशवाही के पास हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हृदयविदारक दुर्घटना अपूरणीय क्षति है। मंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को नि:शुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस हादसे में चार लोगों की मौत तथा तीन गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों के परिजनों को कर्मकार पंजीयन व अंत्येष्टि सहायता सहित कुल 8,06,000 रुपए स्वीकृत किए गए। साथ ही जिला रेडक्रॉस सोसायटी से मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपए व घायलों को 10,000 रुपए तात्कालिक सहायता दी गई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवारों को अन्य शासकीय योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

Next Post

बरसात में बह गई लाखों की पुलिया, पीडब्ल्यूडी को मिली जांच

Sat Sep 20 , 2025
सीधी: जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत आरईएस द्वारा बनाई गई मोहनिया से पिपरोहर सड़क और आधा दर्जन पुलिया पहली ही बरसात में बह गईं। 1.45 करोड़ की लागत से बने इस निर्माण कार्य पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। बरसात में पुलिया बहने और सड़क उखड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश […]

You May Like