
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में बढ़ते अपराध को देखते हुए अब एक और थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया है. जोन 1 हबीबगंज और जोन 4 निशातपुरा के बाद जोन 3 कोहेफिजा को भी दूसरा टीआई मिला है. पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बढ़ते अपराधों के नियंत्रण को लेकर यह निर्णय लिया है.
कोहेफिजा थाने में दूसरे प्रभारी के तौर पर लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को पदभार संभाला. कार्यालय पुलिस उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जारी आदेशानुसार लोकेंद्र सिंह को रक्षित केंद्र से कोहेफिजा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. केजी शुक्ला कोहेफिजा थाना प्रभारी के तौर पर लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं. थाने के नवागत थाना प्रभारी लोकेंद्र सिहं 2007 बैच के निरीक्षक हैं. विभागीय जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने थाने का चार्ज संभाला है.
