घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

सतना:उचेहरा थाना क्षेत्र में शराब पिलाने के बाद एक मजदूर के साथ मारपीट की गई। परिजन उसे लेकर सोमवार की सुबह थाना पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद घायल को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाही करेगी। पता चला है कि हत्था बाबा उचेहरा निवासी ज्ञान चौधरी पुत्र सुकरू चौधरी (65)
सोमवार सुबह लहूलुहान हालत में पुलिया के पास मिले थे। ज्ञान के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को देवलाल और जियालाल गेहूं की बोरियां ट्रैक्टर से उतरवाने के लिए ज्ञान को लेकर गए थे। देर रात तक जब ज्ञान घर नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 6 बजे ज्ञान बाईपास स्थित पुलिया के पास गंभीर हालत में मिले।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की बेटी रोशनी चौधरी ने आरोप लगाया है कि गेहूं की बोरियां उतरवाने के बाद जब उन्होंने मजदूरी मांगी तो आरोपी देवलाल और जियालाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें पहले शराब पिलाई और फिर बेरहमी से पिटाई की। इस प्रकरण में थाना प्रभारी उचेहरा सतीश मिश्रा ने बताया कि मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है, मृत्यु की सूचना के बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाही की जाएगी

Next Post

टीईटी प्रकरण में सतना के शिक्षक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Tue Mar 31 , 2026
सतना :जिले के लगभग दो हजार शिक्षकों सेवा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर उत्पन्न गंभीर स्थिति के मद्देनजर शासकीय शिक्षक संगठन ने अपने पक्ष की प्रभावी पैरवी हेतु मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय जबलपुर यस के गंगेलें को अधिवक्ता के […]

You May Like