जलवायु सुधार का मॉडल बना इंदौर क्लाइमेट मिशन

इंदौर: शहर में नगर निगम और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन ने सौ दिवसीय क्लाइमेट मिशन अभियान चलाया था. उक्त अभियान में बिजली खपत कम करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य तय किया था. शहर के जनभागीदारी और निगम के प्रयासों से परिणाम चौंकाने वाले सामने आए है.महापौर पुष्यमित्र भार्गव और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के प्रो.चेतन सिंह सोलंकी ने मीडिया को बताया कि सौ दिवसीय अभियान में 12 हजार मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन को कम किया गया है.

यह 12 हजार पूर्ण विकसित पेड़ों द्वारा कार्बन उत्सर्जन के अवशोषण के बराबर है. साथ ही बिजली खपत में 1.51 करोड़ यूनिट बिजली की बचत हुई है. यह आंकड़ा पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जारी किया है. इससे 9.8 करोड़ की वित्तीय बचत हुई है. मीडिया को आगे बताते हुए कहा कि यह अभियान साल भर काम करे तो 9.50 करोड़ यूनिट बिजली खपत कम हो सकती है.

इससे करीब 58.50 करोड़ की वित्तीय बचत होगी. साल भर में 72 हजार मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है, जो 72 हजार पेड़ों को बचाने के बराबर है. साथ ही 64 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को भी टाल सकता है. भार्गव ने कहा कि यह सब शहर की जागरूक जनता और जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाया है. आगे भी उम्मीद करते है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन और मिशन से जुड़े सभी लोगों का समर्थन मिलता रहेगा.

Next Post

भारतीय सेना ने दिखाई शौर्य, पराक्रम और वीरता

Sat May 17 , 2025
इंदौर:तिरंगा यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से तीनों सेना ने अपने साहस, शौर्य, पराक्रम और वीरता से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. साथ ही पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम किया है. कोई भी ताकत अब भारत को […]

You May Like