मुरैना: पूरे चंबल क्षेत्र के प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 माखनदास महाराज का आज देहावसान हो गया। उनका अंबाह क्षेत्र के किसरौली धाम में निवास था, जिसे तीर्थ क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चंबल नदी के तट पर श्री श्री 1008 बाबा माखनदास महाराज की तपोस्थली है, जो किसरौली गांव में है। उनके देहावसान के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पूरे अंचल के लोग इस खबर को सुनकर दुखी हैं। उनके भक्तों का तांता लगा है। न केवल मुरैना बल्कि पूरे चंबल क्षेत्र से लोग किसरौली पहुंच रहे हैं।
