पथरिया में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान: छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

पथरिया/दमोह. थाना पथरिया में 30 जून 2026 को ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन गल्ला बाजार पथरिया में किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी की उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से ग्राम के नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। छात्राओं ने साइबर फ्रॉड के तरीकों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। नागरिकों को अनजान लिंक, ओटीपी शेयर न करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

Next Post

मेडिकल नशे का कारोबारी गिरफ्तार, 5000 का था ईनाम बैकुंठपुर पुलिस ने की कार्यवाही

Tue Jun 30 , 2026
रीवा, नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में बीते 1 वर्ष से फरार तस्कर को रीवा जिले की बैकुंठपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था बैकुंठपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को पूछताछ के […]

You May Like