मेडिकल नशे का कारोबारी गिरफ्तार, 5000 का था ईनाम बैकुंठपुर पुलिस ने की कार्यवाही

रीवा, नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में बीते 1 वर्ष से फरार तस्कर को रीवा जिले की बैकुंठपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था

बैकुंठपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च 2025 को बैकुंठपुर के तात्कालिन थाना प्रभारी को मुखवीर से सूचना मिली थी कि दो कार में नशीली कफ सिरप की खेप लेकर तस्कर रीवा की ओर जा रहे हैं

जिसके बाद बैकुंठपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों को पकड़ा था इस दौरान का सवार युवक भाग निकले थे

पुलिस ने कार की तलासी के दौरान उसमें से 1400 सीसी नशीली कफ सिरप जप्त की थी जबकि कार नंबर के आधार पर एक आरोपी की पहचान सत्येंद्र द्विवेदी निवासी बेलौहन टोला थाना सामान जिला रीवा के रूप में की गई थी

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के लिए थाने लाया गया है

पकड़े गए आरोपी सत्येंद्र द्विवेदी के ऊपर पूर्व से 14 मामले दर्ज है उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी इसके लिए न्यायालय से एक दिन की पुलिस रिमांड ली जाएगी।

Next Post

'भाई तेरा स्टार है' का पहला पोस्टर रिलीज़, अजय सिंह के किरदार से बढ़ी उत्सुकता

Tue Jun 30 , 2026
मुंबई, 30 जून (वार्ता) फिल्मकार विवेक बी.अग्रवाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। जारी पोस्टर में अजय सिंह नजर आ रहे हैं, जिस पर “टैलेंट लोडिंग …” लिखा है। पोस्टर एक ऐसे युवा की झलक पेश करता है, जिसके सपने बड़े […]

You May Like