‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर रिलीज़, अजय सिंह के किरदार से बढ़ी उत्सुकता

मुंबई, 30 जून (वार्ता) फिल्मकार विवेक बी.अग्रवाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। जारी पोस्टर में अजय सिंह नजर आ रहे हैं, जिस पर “टैलेंट लोडिंग …” लिखा है। पोस्टर एक ऐसे युवा की झलक पेश करता है, जिसके सपने बड़े हैं और जिसे खुद पर स्टार बनने का पूरा भरोसा है। हालांकि अजय सिंह का किरदार वास्तव में कौन है और उसकी कहानी क्या है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है, जबकि इसकी कहानी और पटकथा सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने मिलकर लिखी है। फिल्म का निर्माण अवंतिका हरी, सुनील रूपाणी और विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। यह ईस्टवुड पिक्चर्स की प्रस्तुति है, जिसका निर्माण ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 के बैनर तले किया गया है। लंदन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म युवाओं की ऊर्जा, हल्के-फुल्के हास्य, यादगार किरदारों और संगीत से भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। निर्माताओं के अनुसार, पहला पोस्टर केवल अजय सिंह की दुनिया की शुरुआती झलक है। आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़े नए खुलासे, गीत और अन्य प्रचार सामग्री भी जारी की जाएगी।

.....

Next Post

नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, 87 किलो गांजा बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 30 , 2026
रीवा। रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खारा के जोरी टोला में दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया […]

You May Like