
जबलपुर। घुटने का दर्द ठीक करने के नाम पर पश्चिम बंगाल के जालसाजों ने रांझी निवासी एक व्यक्ति के साथ हजारों रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए एक लॉज से ठगों को पकड़ा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि रांझी निवासी मोहम्मद असलम ने शिकायत की थी कि पश्चिम बंगाल के दो युवकों ने घुटने का दर्द ठीक करने के नाम पर 45000 रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर नया मोहल्ला स्थित एक लॉज में रुके दोनों आरोपियों के हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
