मुम्बई, 23 अक्टूबर (वार्ता) मध्यम क्रम के बल्लेबाज ईशान किशन पैर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टी-20 से बाहर हो गए है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसी) ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान दाहिने पैर के एडक्टर में हल्की चोट लग गई थी।
बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

