इजरायली सेना का तेहरान में सैन्य ठिकानों पर नए हमलों का दावा

इजरायली सेना का तेहरान में सैन्य ठिकानों पर नए हमलों का दावा

यरूशलेम, 30 मार्च (वार्ता) इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि वह तेहरान पर लक्ष्य साधकर उसके सैन्य ठिकानों पर नये हमले कर रहा है।आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “इजरायली रक्षा बल वर्तमान में पूरे तेहरान ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी सैन्य ढांचों पर हमले कर रहा है।”

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे भारी क्षति हुई और नागरिक हताहत हुए। इसके बाद ईरान ने इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किये।

Next Post

फिल्म तू या मैं 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़

Mon Mar 30 , 2026
मुंबई, 30 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। अभिनेता आदर्श गौरव इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि फिल्म तू या मैं अब थिएटर के बाद एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी। उनका मानना है कि ओटीटी […]

You May Like