फिल्म तू या मैं 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़

मुंबई, 30 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। अभिनेता आदर्श गौरव इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि फिल्म तू या मैं अब थिएटर के बाद एक नए दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी। उनका मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्मों को एक नई ज़िंदगी देता है, जिससे वे उन लोगों तक भी पहुंच पाती हैं जो सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे।पहले ही रिलीज़ के दौरान सराहना पाने के बाद, तू या मैं अब नए नज़रिए और चर्चाओं के लिए तैयार है।

आदर्श गौरव ने कहा, “जब किसी फिल्म को ओटीटी पर दूसरी ज़िंदगी मिलती है, तो वह हमेशा रोमांचक होता है। नेटफ्लिक्स के साथ इसकी पहुंच बहुत बड़ी है, और मैं उत्सुक हूं यह देखने के लिए कि दुनियाभर के दर्शक ‘तू या मैं’ पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। कई बार लोग घर के आराम में फिल्म देखते हैं, जिससे उनका कहानी और किरदारों से जुड़ाव और गहरा हो जाता है। मुझे लगता है कि हमें एक नई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी, और यह मेरे लिए बेहद खास है। ओटीटी किसी भी फिल्म के लिए नए आयाम खोलता है, और मैं आभारी हूं कि हमारे काम को दोबारा देखने और सराहने का मौका मिल रहा है।”

Next Post

मां जरीन खान के हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार पर जायद खान ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बताया क्यों अधूरी रह जाती मां की आखिरी इच्छा

Mon Mar 30 , 2026
मुंबई | पिछले साल मशहूर अभिनेत्री जरीन खान के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर उपजे विवाद पर उनके बेटे और अभिनेता जायद खान ने पहली बार अपनी खामोशी तोड़ी है। एक हालिया इंटरव्यू में भावुक होते हुए जायद ने बताया कि उनकी मां की अंतिम […]

You May Like

मनोरंजन