
जबलपुर । माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता में चोरों ने जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड अधिकारी और घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों मेंं प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
घमापुर पुलिस ने बताया कि रोमा पासी 28 वर्ष निवासी सिंघी धर्मशाला कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वेे ब्यूटी पार्लर संचालिका है। उसका बेटा सुबह स्कूल गया था और वह काम पर चली गई थी । घर में ताला लगा हुआ था । चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र अलमारी में रखे नगद 2 लाख रूपये एवं सोने की 3 झुमकी, अंगूठी एवं 1 हार पार कर दिया। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार शर्मा 63 वर्ष निवासी शिक्षक कॉलोनी उखरी रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड है उसका मकान वाजपेयी करमेता अमृत तीर्थ जैन मंदिर के पीछे माढ़ोताल में है जिसमें किराये से मनीष जैन रहता है जो कपड़े का व्यापार करता है। अज्ञात चोर ने मनीष जैन के सूने घर के अंदर रखी आलमारी में रखे सामान पार कर दिया है।
