
छिंदवाड़ा. खाद्य सुरक्षा की टीम के द्वारा होटलो मे हाइजीन एवं भोजन की क्वालिटी को लेकर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत चार टीमों द्वारा छिंदवाड़ा शहर सहित अमरवाड़ा , चौरई , अमरवाड़ा , बिछुआ ,तामिया मे ं होटलो और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो मे औचक निरीक्षण किए । एक टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को द्वारा तामिया क्षेत्र के अंकिता ढाबा, प्रशांत ढाबा, जय भोले रेस्टोरेन्ट, चच्चा के समोसे और राजा स्वीट्स का निरीक्षण किया जिसमे चच्चा के समोसे को अत्यधिक गंदगी मिलने पर नोटिस दिया गया है और 03 दिवस कार्य बंद करते हुए सम्पूर्ण सफाई के बाद ही कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है एक और टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया के द्वारा बिछुआ क्षेत्र के होटलो और किराना दुकानों का निरीक्षण किया ।
एक टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा और नापतोल निरीक्षक शैलेंद्र सिंह की टीम ने कोर्ट परिसर मे स्थित होटलो आसंजी चाय और रमेश टी स्टाल का निरीक्षण किया जिसमे नापतोल विभाग द्वारा मूल्य आदि एवं बांट माप आदि व्यवसथाओं की जांच की जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे आलू बड़े, दाल बड़े और कचोडी आदि खाद्य पदार्थों के नमूने दोनों ही होटलो से लिए गए । वही एक टीम मे पंकज कुमार घाघरे द्वारा चौरई क्षेत्र के ताज होटल और चांद क्षेत्र के ताज स्वीट्स का निरीक्षण कर स्वच्छता स्थितियों की जानकारी ली । साथ ही अमरवाड़ा के लाहगादुया स्थित आदिवासी हॉस्टल मे छात्रो को परोसे जा रहे खाद्य पदार्थो के संबंध मे निरीक्षण किया
