त्यौहारों के दौरान हो रही भारी विधुत कटौती से जनता में आक्रोश

छिंदवाड़ा. जिले व शहर में विधुत विभाग की लापरवाही व उदासीनता के चलते घोषित व अघोषित विधुत कटौती सरदर्द साबित हो रही है ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ घरों के बिजली बिल जमा न होने पर पूरे गांव में ब्लैक आऊट किया जा रहा है। जिससे नल जल योजना प्रभावित हो रही है इसी तरह शहर में गणेशात्सव के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की जाती है। किन्तु इसके विपरीत विधुत वितरण व्यवस्था चौपट हो रही है । विधुत कटौती से जनमानस में नाराजगी व्याप्त है इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय व शहर अध्यक्ष राहुल दुबे के नेतृत्व में विधुत वितरण कंपनी के शहर संभाग कार्य पालन यंत्री महेश साहू को ज्ञापन सौंपा गया ।

इस दौरान उनसे मांग की गई है कि शहर में कई बार विधुत विभाग द्वारा मेंटेनेंस का विशेष कार्यक्रम जारी किया जाता है फिर भी विधुत वितरण कंपनी विधुत उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने नाकाम रहती है । जबकि कंपनी सरप्लस बिजली उपलब्ध होने का दावा करतीं हैं शहर में गणेशात्सव पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के मनाया जाता है लेकिन इस दौरान विधुत विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है । जिससे चलते असामाजिक तत्वो के हौसले बुलंद होते एवं अप्रिय घटना की आशंका बनीं रहती है । ज्ञापन के माध्यम से विधुत विभाग को अविलम्ब विधुत वितरण व्यवस्था सुचारू बनाने की मांग की गई है अन्यथा कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के शहर के टाऊन आफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों प्रमखत: शैलू सेंगर अखिलेश राय उज्जवल भोपे राजेन्द्र नाथ कमल यादव अमित प्रजापति ,बबला पटेल भैया शिवारे नारु सोनी जगदीश बंदेबार मोनू ठाकुर इत्यादि थे।

Next Post

कृषि की पढ़ाई के साथ खेत-खलिहान का अनुभव

Wed Sep 23 , 2026
जबलपुर। कृषि महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों की पढ़ाई अब सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुरुआत से ही कृषि के व्यावहारिक पहलुओं और करियर की संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। 17 से 25 सितंबर तक चल रहे 9 दिवसीय दीक्षारंभ सह फाउंडेशन कोर्स में विद्यार्थियों को […]

You May Like