पेट दर्द से त्रस्त बुजुर्ग ने लगाई फांसी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पेट दर्द से त्रस्त बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक अंचल पटैल 35 वर्ष निवासी वृंदावन नगर मदरटेरेसा ने सूचना दी कि वह कृषि उपज मंडी जबलपुर में सब्जी की दुकान में काम करता है, उसके दादा हरप्रसाद पटैल 85 वर्ष को लगभग 2 माह से पेट में दर्द की बीमारी से अत्याधिक परेशान रहते थे जिनका उपचार मेडिकल एवं प्राईवेट डाक्टर के यहाँ चल रहा था, दादा पेट दर्द से परेशान होकर चिल्लाते थे.

बुधवार सुबह उसके पिता रामशंकर पटैल दुकान चले गये थे, वह भी काम पर चला गया था, मम्मी द्वारा फोन पर सूचना देने पर वह घर आकर दादा के कमरे में जाकर देखा दादा हरप्रसाद पटेल अपने कमरे में छत में पंखे की राड से फांसी लगाकर लटके थे, जिन्हे देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

मोंथा ने आंध्र प्रदेश के सात जिलों में मचायी भारी तबाही, दो की मौत, पांच लाख एकड़ की फसल बर्बाद

Thu Oct 30 , 2025
विजयवाड़ा, (वार्ता) चक्रवाती तूफान मोन्था ने आंध्र प्रदेश के सात जिलों में भारी तबाही मचाई है। इसके कारण पाँच लाख एकड़ से ज़्यादा की फसलें बर्बाद हो गई हैं और दो लोगों की मौत हुयी है। सैकड़ों गाँवों का सड़कों के जलमग्न होने से संपर्क से कट गए हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like