मुरैना: यहां आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। उमस के चलते बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को इससे राहत मिली है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है और गर्मी से राहत मिली है।
इस बार जिले में मानसून कमजोर रहा है। 1 जून से 24 अगस्त तक मुरैना में 358.3 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में काफी कम है।
बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज की बारिश राहत लेकर आई है। जिले में इस समय बाजरा, मूंग सहित सीजन की अन्य फसलें खेतों में हैं। बारिश से इन फसलों को नमी मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित थे।
Next Post
आशीष अग्रवाल के आज ग्वालियर में प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत
Wed Aug 26 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का आज दोपहर 3 बजे दुर्ग-हमसफर ट्रेन द्वारा ग्वालियर में प्रथम आगमन होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता आशीष अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर […]

You May Like
-
4 months ago
पीथमपुर में नए उद्योगों को भूमि आवंटित
-
7 months ago
तुलसी मार्ग पर लगा जाम, आवागमन प्रभावित