प्रधानमंत्री का यूपी दौरा: 6,350 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और करीब 6,350 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

28 अप्रैल को शाम लगभग 5 बजे वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 48 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनकी लागत 1,050 करोड़ से अधिक है। इनमें सड़क चौड़ीकरण, रेल ओवरब्रिज, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पेयजल योजनाएं शामिल हैं। साथ ही वे 5,300 करोड़ की 112 नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें अस्पताल, पर्यटन विकास और शहरी ढांचे से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

29 अप्रैल को वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हरदोई पहुंचकर 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब 36,230 करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा समय 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे में शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप भी बनाई गई है, जो सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह परियोजना प्रदेश में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

 

 

 

Next Post

अक्षय कांती बम व पिता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हटाई धारा 307

Mon Apr 27 , 2026
इंदौर। शहर के चर्चित मामले में आरोपी पिता पुत्र को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने हत्या के प्रयास की धारा हटाते हुए आरोप से मुक्त करने का आदेश दिया है. करीब दो वर्ष पहले अक्षय कांती बम और उनके पिता कांतिलाल बम के खिलाफ सेशन […]

You May Like