युवक से लूट, पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, कांग्रेस ने घेरा एस पी ऑफिस

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत गढ़ा स्टेशन के पास युवक के साथ हुई लूट मामले में एफआईआर नहीं होने पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।शहर जिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि जोमेटो वर्कर अतिल कोरी को 30 मई की रात लगभग 11:30 बजे तिलवारा थाना अंतर्गत गढ़ा स्टेशन के पार्स चार नकाबपोशों ने घेर लिया था।

पर्स के साथ मोबाइल, नगद 2000 लूटने के बाद उसके साथ मारपीट की थी । पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस की अनदेखी का विरोध दर्ज कराते हुए एफआईआर की मांग की । सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि कानून के प्रति सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।

Next Post

स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Fri Jun 5 , 2026
सतना: मैहर जिले के बेरमा मंडी के पास गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुदर्शन चौधरी, पुत्र रामलखन चौधरी, निवासी बेरमा […]

You May Like