महान एनर्जेन पावर प्लांट में हादसा, ऊंचाई से गिरने पर श्रमिक की मौत; श्रमिकों में आक्रोश

सिंगरौली: जिले के बधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गड़ाखाड़ स्थित महान एनर्जेन पावर प्लांट में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रमिक प्लांट में कार्य कर रहा था, तभी वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में श्रमिक मौके पर एकत्रित हो गए और हादसे को लेकर नाराजगी जताने लगे। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद श्रमिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

कलियासोत कैचमेंट एरिया के सिंहपुर में शासकीय भूमि पर बने 15 भैंसों के तबेले जमींदोज

Tue Jun 9 , 2026
भोपाल: राजधानी में टीटी नगर नुजूल वृत्त के अंतर्गत कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार कुणाल राऊत सहित आरआई,पटवारी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व र्में हाईकोर्ट और एनजीटी के […]

You May Like