ग्वालियर। महाराज बाड़ा स्थित नेहरू मार्केट में करीब डेढ़ सौ साल पुरानी बीमा विभाग की जर्जर बिल्डिंग को लेकर खतरा बढ़ गया है। सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच इस पुरानी इमारत के कभी भी गिरने की आशंका जताई जा रही है। आसपास का इलाका शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल है।
इसी जगह सेंट्रल लाइब्रेरी भी स्थित है, जबकि समीप ही धर्मपुरी मंदिर होने के कारण रोजाना हजारों श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जर्जर इमारत के संभावित हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। प्रशासन से समय रहते सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।
