
जबलपुर।शहर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते रानी अवंती बाई लोधी सागर (बरगी बांध) का जलस्तर अपने खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है। बांध के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज बांध के 5 गेट 1.50 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं।
बांध में पानी की भारी आवक बनी हुई है। प्रशासन ने नर्मदा नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और घाटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।
