हस्तनिर्मित खिलौनों का किया अवलोकन

बुधनी। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के एक दल ने बुधनी स्थित खिलौना क्लस्टर का भ्रमण किया. इस दौरान अधिकारियों ने खिलौना कारीगरों से सीधे संवाद कर पारंपरिक खिलौना निर्माण की विधियों, उपयोग में आने वाले कच्चे माल तथा व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली.

अधिकारियों ने कारीगरों द्वारा बनाए जा रहे हस्तनिर्मित खिलौनों की गुणवत्ता, डिजाइन और बाजार संभावनाओं का अवलोकन किया तथा इस परंपरागत कला के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति विशेष रुचि दिखाई. उन्होंने खिलौनों की कारीगरी की प्रशंसा भी की. उन्होंने कारीगरों से उनके अनुभव, चुनौतियों और बाजार विस्तार से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की. भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली. इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्रबंधक संदीप उईके एवं हरीश शीठा, प्रभारी प्रबंधक, हस्तशिल्प विकास निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Next Post

छह महीने बाद भी 90 डिग्री एंगल ब्रिज की डिजाइन पर निर्णय नहीं

Tue Apr 21 , 2026
इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन एमआर-4  लक्ष्मी बाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन तय नहीं की जा रही है. इस बात को 7 माह से ज्यादा समय बीत चुका हैं. शहर में ब्रिज के अधूरे निर्माण से हजारों लोग परेशान हो रहे है. यातायात जाम की स्थिति भी […]

You May Like