बरगवां में दर्दनाक बस हादसा: हिंडालको कर्मचारी राजेश पाठक ‘लाला’ का निधन, देवसर क्षेत्र में शोक की लहर

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के बरगवां स्थित जायसवाल ढाबा के समीप हुए दर्दनाक बस हादसे में हिंडालको कंपनी के कर्मचारी राजेश पाठक उर्फ “लाला”, पिता रोशनलाल पाठक, निवासी ग्राम सुपेला देवसर का असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी पूरी कर बस से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि राजेश पाठक को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

राजेश पाठक के असामयिक निधन की खबर मिलते ही ग्राम सुपेला सहित पूरे देवसर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

इंडिगो ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 'इंडिगो लाइट' किराया विकल्प, कम सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी मुफ्त सीट

Thu Jul 2 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने हवाई यात्रियों के लिए एक नई एंट्री-लेवल इकोनॉमी श्रेणी ‘इंडिगो लाइट’ की शुरुआत की है। यह विशेष किराया उन यात्रियों के लिए है जो चेक-इन बैगेज के बिना केवल हैंड बैग के साथ यात्रा करना पसंद करते हैं। इस सेवा के लिए बुकिंग […]

You May Like