
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है शनिवार सुबह नरसिंहपुर की ओर से अमरवाड़ा आ रहा एक ट्रक बागदेव घाटी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर को चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई हालांकि, घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं 2 दिन में तीन घटनाएं सामने आई है शुक्रवार को ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसे उठते समय क्रेन भी अनियंत्रित होकर पलट गई और आज फिर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया रोज हो रहे हादसे को लेकर लोग चिंतित हैं लेकिन अधिकारी खामोश बने हुए हैं अमरवाड़ा-हर्रई मार्ग के बीच स्थित बागदेव घाटी और दुल्हादेव घाटी लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बने हुए हैं। इन स्थानों पर आए दिन वाहन अनियंत्रित होने और पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। घाटी के खतरनाक मोड़, ढलान और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।
भविष्य में हो सकते है बड़े हादसे
लगातार हो रहे हादसों के बावजूद दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों की मांग है कि इन क्षेत्रों में स्पष्ट संकेतक बोर्ड, पर्याप्त लाइटिंग, रिफ्लेक्टिव पट्टियां, स्पीड कंट्रोल संकेतक और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रेनीखेड़ा में पलटी तेज रफ्तार कार
माहुलझिर थाना क्षेत्र में रेनीखेड़ा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा टकराई हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वाहन में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं । जानकारी के अनुसार, कार सवार चार लोग छिंदवाड़ा से भोपाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेनीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर किनारे बने गढडे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और कार में सवार लोगों की मदद की । इस हादसे में कार सवार चारों लोगों को केवल हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
