खुद के मकान के अंदर तीन दिन बाद मिला युवक का शव

छिंदवाड़ा. देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान के अंदर युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला बताया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन पुराना है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गागीवाड़ा निवासी सुरेंद्र डेहरिया (32) के रूप में हुई है। सुरेंद्र मकान में अकेला रहता था बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन दिनों से उसके घर का दरवाजा नहीं खुला था। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच शुरू कर दी हैं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव पलंग में बरामद किया गया है मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है प्रारंभिक तौर पर शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है मौत किस कारण से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के साथ ही आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस को तोडऩा पड़ा दरवाजा 

सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब मकान का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया अंदर युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घर में अकेला रहता था मृतक 

बताया गया है कि मृतक सुरेंद्र घर में अकेला रहता था उसके परिवार में एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिछले तीन दिनों से घर बंद रहने और युवक के दिखाई नहीं देने के कारण आसपास के लोगों को संदेह हुआ था फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे सर्किट हाउस, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sat Sep 5 , 2026
दमोह। प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार शाम दमोह सर्किट हाउस पहुंचे।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, सीएसपी एचआर पांडे, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़ ने उनका स्वागत सत्कार किया।इस दौरान नरेंद्र बजाज, गोपाल पटेल, डॉक्टर आलोक गोस्वामी,सुशील गुप्ता, शिवचरण […]

You May Like