ग्रीष्मकालीन जल संकट रोकने अवैध सिंचाई पर रोक

सागर। सागर जिले की बण्डा तहसील अंतर्गत नगर की पेयजल आपूर्ति के मुख्य स्रोत बेबस नदी तथा नगर पालिका खुरई क्षेत्र अंतर्गत पेयजल के प्रमुख स्रोत बीना नदी के जल भंडारण को आगामी ग्रीष्मकाल की समाप्ति तक सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।उक्त आदेशानुसार बेबस नदी से ग्राम रमपुरा, खजरा, मुडिया, क्वायला एवं चौका तथा बीना नदी के दलपतपुर घाट से दानखेड़ी एवं हनौता तक निकाय इंटेकबेल के आसपास किसानों द्वारा की जा रही अवैध सिंचाई के कारण नदी का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इससे निकट भविष्य में ग्रीष्मकाल के दौरान नगर बण्डा एवं नगर पालिका खुरई में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका है।संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तहसील बण्डा में बेबस नदी एवं बीना नदी से जुड़े उक्त ग्रामों के किसानों को पेयजल के अतिरिक्त किसी भी अन्य उपयोग हेतु नदी से पानी लेने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध अधिनियम की धारा 9 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

एपस्टीन प्रकरण में खुफिया कड़ियाँ फिर चर्चा में, दस्तावेज़ों के बाद बहु-एजेंसी जांच का दायरा बढ़ा

Mon Feb 9 , 2026
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन प्रकरण एक बार फिर खुफिया एजेंसियों की पड़ताल के दायरे में आता दिख रहा है। हाल में सामने आए पुराने आधिकारिक पत्राचार और सूचना अधिकार (FOIA) के जवाबों ने यह संकेत दिया है कि विभिन्न एजेंसियों ने वर्षों पहले इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड्स […]

You May Like