सरोजिनी नगर में अत्याधुनिक सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन, 1800 छात्रों के लिए हैं विश्वस्तरीय सुविधाएँ 

नई दिल्ली। सरोजिनी नगर क्षेत्र में नवनिर्मित सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस अवसर पर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। परियोजना का निर्माण एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया गया है।

करीब 7,230 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली जी+3 इमारत को लगभग 1,800 विद्यार्थियों की क्षमता के अनुरूप डिजाइन किया गया है। स्कूल में 60 विशाल कक्षाएँ, 6 आधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, बाधारहित प्रवेश व्यवस्था और 13 यात्रियों की क्षमता वाली लिफ्ट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे समावेशी और सुगम शिक्षण वातावरण सुनिश्चित हो सके।

भवन का निर्माण गृहा 3-स्टार हरित मानकों के अनुरूप किया गया है। ऊर्जा-कुशल लाइटिंग, सौर ऊर्जा चालित स्ट्रीट लाइट, लो-फ्लो प्लंबिंग और उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली जैसी व्यवस्थाएँ पर्यावरण संरक्षण और संसाधन बचत को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय परिसर में विशाल प्रार्थना स्थल, सांस्कृतिक मंच और सुरक्षित संरचनात्मक डिजाइन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

यह स्कूल सरोजिनी नगर पुनर्विकास परियोजना का अहम हिस्सा है, जिसके तहत लगभग 7,500 आधुनिक आवासीय इकाइयों के साथ सामाजिक अवसंरचना विद्यालय, आंगनवाड़ी, सार्वजनिक पुस्तकालय, खेल परिसर और सुविधा बाजार का भी विकास किया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर विद्यालय को दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को सौंपा जाएगा। आधुनिक, हरित और छात्र-केंद्रित ढांचे के साथ यह संस्थान राजधानी में शिक्षा के नए मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

देवी अहिल्या राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की त्रिमूर्ति थी: राज्यपाल

Tue Feb 17 , 2026
इंदौर। राज्यपाल एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की त्रिमूर्ति थी। उन्होंने समाज को आगे ले जाने के लिए कई कल्याणकारी सेवा कार्य किए। गुजरात के जुनागढ़ से आए 60 परिवार को यहाँ बसाया […]

You May Like