बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन

पश्चिम बंगाल चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद शेयर बाजार में हलचल तेज है। बंगाल की इन 5 प्रमुख कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल आया है, जिससे निवेशक मालामाल हो रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्य में 15 साल लगातार सत्ता में रहने वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा और पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही।

इस चुनावी नतीजों के फेरबदल केवल राजनीति में ही देखने को नहीं मिली बल्कि शेयर बाजार पर भी इसका असर साफ देखने को मिला और बंगाल से जुड़ी पांच बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव तेजी से ऊपर उठे। हालांकि, विशेषज्ञों ने निवेशकों को निवेश के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है। आइए, आपको बताते हैं कि वो कंपनियां कौन सी हैं…

IFB एग्रो इंडस्‍ट्रीजइस
चुनावी नतीजों के बाद IFB एग्रो इंडस्‍ट्रीजइस कंपनी के शेयरों की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयरों में 27 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 7 फीसदी प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1122.30 रुपए के लेवल पर पहुंच कर बंद हुए थे। इसके अलावा पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 131 प्रतिशत की तेजी देखी गई है।

धुनसेरी टी
धुनसेरी टी कोलकाता बेस्ट कंपनी है। चुनावी नतीजों के बाद इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी केवल 2 कारोबारी दिनों में देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स में कंपनी के शेयर करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ 153.20 रूपए पर बंद हुए। हालांकि, इस उछाल के बावजूद भी एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमत में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

सेनको गोल्ड
बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सेनको गोल्ड कंपनी के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी गई। निवेशकों ने कंपनी पर भरपूर भरोसा दिखाया है। दो दिनों में कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। मंगलवार को सेनको गोल्ड के शेयर 2.95 फीसदी चढ़कर 345.65 रुपये पर बंद थे। लेकिन निवेशकों के लिए परेशानी वाली बात ये है कि कंपनी ने पिछले एक साल में केवल एक प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है।

बाल गोपाल कमर्शियल
बाल गोपाल कमर्शियल के शेयर मंगलवार को शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 3 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 164.05 रुपए पर पहुंच गया। बिते दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। साथ ही बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 30.20 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

इमामी रियल्टी
इमामी रियल्टी कंपनी उन पांच कांपनियों में से एक है जिसे बंगाल में सत्ता परिवर्तन का फायदा मिलते देखा गया। कंपनी के शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 100.32 रुपए के स्तर पर पहुंच गए हैं। दो दिनों में इसके स्टॉक में 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, कंपनी के शेयरों में बिते एक साल में 7.84 फीसदी की गिरावट आई है।

Next Post

पश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग

Wed May 6 , 2026
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद TMC कार्यालयों में तोड़फोड़ और हिंसक झड़प की खबरें सामने आने लगी है। सीईसी ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार से […]

You May Like

मनोरंजन