एशियाई खेल: भारत ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

आइची-नागोया (जापान) 02 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की तीरंदाजी में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

आज यहां अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद की भारतीय जोड़ी ने ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

मुकाबले के दौरान पहले दो सेट 54-54 और 56-56 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहे। इसके बाद भारत ने तीसरा सेट 55-51 से जीतकर 4-2 की बढ़त बना ली। चौथा सेट 54-54 पर बराबरी पर छूटा, जिससे अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और 17 साल की कुमकुम मोहोद की टीम ने 5-3 से ऐतिहासिक जीत पक्की कर ली।

उल्लेखनीय है कि इस स्पर्धा में भारत का पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन 2010 और 2022 के संस्करणों में कांस्य पदक जीतना था।

 

Next Post

एशियाई खेल: कुश्ती में रजत रुहल और प्रिया मलिक अपने शुरुआती मुकाबले हारे

Fri Oct 2 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 02 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई खेलों में शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान रजत रुहल, प्रिया मलिक और दीपांशी, तीनों ही अपने शुरुआती मुकाबले हार गए। आज यहां पुरुषों के 125 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रुहल को कजाकिस्तान के अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन येदिगे कासिमबेक ने 8-3 से […]

You May Like