ऑल इंडिया लॉन टेनिस चैंपियनशिप में तपस्वी ने जीता स्वर्ण पदक

सोनीपत, 19 जून (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत के कुंडली में आयोजित ऑल इंडिया लॉन टेनिस चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 में लिटल एंजल्स लॉन टेनिस एकेडमी के खिलाड़ी तपस्वी ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाड़ी वेदांत को 6-4, 7-5 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

तपस्वी ने इस जीत के साथ ना केवल अपनी एकेडमी बल्कि राज्य का नाम भी रौशन किया। प्रतियोगिता में लगभग 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

तपस्वी जूनियर स्तर पर अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अब पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने तपस्वी को बधाई दी और उसको भविष्य में होने वाली पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया।

 

Next Post

पथुम निसांका दोहरे शतक से चूके, श्रीलंका ने बनाये 368 रन

Thu Jun 19 , 2025
गाॅले (श्रीलंका) 19 जून (वार्ता) पथुम निसांका (187) की शतकीय और दिनेश चांदीमल (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय चार विकेट पर 368 रन का स्कोर खड़ा कर बंगलादेश को करारा जवाब दिया। आज यहां […]

You May Like