UDA: शिप्रा विहार योजना में जहां प्लाट वहीं बुकिंग

उज्जैन: विकास प्राधिकरण की वाणिज्यक शिप्रा विहार योजना की बुकिंग कब होगी, कैसे होगी, कितने में प्लाट मिलेंगे, इसके लिए निवेशकों का जमावड़ा विकास प्राधिकरण से लेकर योजना स्थल पर लगने लगा है. यही कारण है कि आर्थिक उन्नति का नया पता अब क्षिप्रा विहार बन गया है. ऐसे में अब यूडीए ने निर्णय लिया है कि जहां प्लाट बेचे जाएंगे, वहीं पर अस्थाई ऑफिस खोलकर बुकिंग की जाएगी.

विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने नवभारत को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा वाणिज्यक क्षिप्रा विहार योजना का शुभारंभ कर दिया गया है. इसके लिए 11 जुलाई को वृहद स्तर पर आयोजन किया गया, इसमें होटल हब और 56 दुकान जैसी व्यवसाय गतिविधियों के लिए प्लॉट बेचे जाएंगे.

Next Post

दोहरे हत्याकांड में दोहरा आजीवन कारावास

Wed Jul 16 , 2025
जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश संजोग सिंह बाघेला की अदालत ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी जबलपुर निवासी मोहम्मद इब्राहिम उर्फ इब्बू को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को दोहरे आजीवन की सजा सुनाते हुए चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बबीता […]

You May Like