
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित कुएं में शुक्रवार शाम को एक नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली से एएसआई अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण, ओमप्रकाश सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ प्रभारी प्राची दुबे व टीम के द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस द्वारा की गई पतासजी में मृतक की पहचान बड़ा पुरा निवासी राज पिता देवराज अहिरवार, उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
