तेज रफ्तार पिकअप ने टवेरा को मारी टक्कर, रियाज खान की मौके पर मौत

शिवपुरी: जिले के पोहरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। गोवर्धन थाना क्षेत्र में आम वाली चौकी के पास एक पिकअप और टवेरा गाड़ी आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा सवार रियाज खान उम्र 55 साल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टवेरा वाहन ग्वालियर से पोहरी की ओर आ रहा था।

तभी आम वाली चौकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पावर हाउस के पास पोहरी के रहने वाले रियाज खान (55) पुत्र खुदाबख्श ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में टवेरा में सवार नंदू धाकड़ (निवासी पिपरघार), एक महिला, सफीक खान और इकबाल खान घायल हुए हैं। राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

डीजीपी कैलाश मकवाणा की अगुवाई में एमपी को ड्रग-फ्री बनाने की तीन वर्षीय कार्ययोजना को मंजूरी

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल के कॉन्फ्रेंस रूम में पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के लिए एक व्यापक तीन वर्षीय कार्ययोजना को […]

You May Like