वेलिंगटन, 07 नवंबर (वार्ता) भारत ने शनिवार को यहां पांच मैचों की सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि आसमान में बादल छाए होने और बारिश से प्रभावित पिच (जो कवर से ढकी हुई थी) को देखते हुए भारत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
गिल ने कहा, “इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है; आसमान में बादल हैं और पिच कवर से ढकी हुई थी। बारिश के कारण कल का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा था, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और हमारा हौसला बुलंद है।”
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि मौसम की स्थिति गेंदबाजों के मददगार हो सकती है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की कोशिश शुरुआती मुश्किल दौर को सुरक्षित निकालने और फिर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की होगी।
दोनों टीमों ने पिछले मैच वाली अपनी प्लेइंग इलेवन को ही बरकरार रखा है।
मौसम को देखते हुए, इस मैच में दोनों टीमों के लिए ओवरों की संख्या घटाकर 47-47 कर दी गई है।
भारत (एकादश): रोहित शर्मा, शुभ्मन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
न्यूजीलैंड (एकादश): मिशेल सैंटनर (कप्तान) विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
