हर्षोउल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व 

सिंगरौली। ऊर्जाधानी में हर्षोउल्लास के साथ भाई-बहनों के अटूट प्यार, स्नेह का पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। वही दूर-दूर से भाई-बहन घर पहुंच रक्षासूत्र बंधवाया।

ऊर्जाधानी में आज इसे समझो ना रेशम का तार भैया, मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया। इसे समझो ना रेशम का तार भैया, मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया। सहित अन्य राखी के गीत शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में खूब सुनाई दे रहा था। ज्ञात हो कि आज दिन शनिवार के प्रात 5:47 बजे से दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक श्रेष्ठ रहा। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज दिन शनिवार 9 अगस्त के दोपहर 1:40 बजे प्रारंभ हुई और 9 अगस्त को 1:25 तक शुभ मुहूर्त में हर्षोउल्लास के साथ भाई-बहनों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांध सुरक्षा का वचन मांगा। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने सबसे पहले भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर पूजा किया। तत्पश्चात कलाइयों में रक्षासूत्र बांधकर उत्साह पूर्वक रक्षाबंधन पर्व मनाया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार भी दिये। वहीं रविवार की शाम से ही कस्बों एवं शहर में चहल-पहल के साथ-साथ मिठाई एवं फल की दुकानों में ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

Next Post

दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, बकिया-बीहर के खोले गए गेट

Sat Aug 9 , 2025
रीवा।रक्षा बंधन के दिन शनिवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही. देर रात तक हुई बारिश से नदियो का जल स्तर बढ़ गया. बकिया और बीहर बराज के जहा गेट खोले गये है, वही बेलन नदी में जल स्तर ज्यादा बढऩे से डीह का पुल डूब गया. जिससे त्योंथर […]

You May Like

Play sound