दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, बकिया-बीहर के खोले गए गेट

रीवा।रक्षा बंधन के दिन शनिवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही. देर रात तक हुई बारिश से नदियो का जल स्तर बढ़ गया. बकिया और बीहर बराज के जहा गेट खोले गये है, वही बेलन नदी में जल स्तर ज्यादा बढऩे से डीह का पुल डूब गया. जिससे त्योंथर क्षेत्र के कई गांवो का सम्पर्क टूट गया.

दरअसल मेजा बांध से पानी छोडऩे के कारण बेलन का जल स्तर बढ़ गया है. रात में हुई बारिश के कारण टमस का भी जल स्तर बढ़ गया है, हालाकि टमस खतरे के निशान से नीचे बह रही है. इसी तरह बिछिया और बीहर का भी जल स्तर बढ़ा है. मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के अंदर तेज बारिश की संभावना है. सावन की विदाई रिमझिम बारिश के साथ हुई. रक्षा बंधन के बाद से सावन विदा हो जाता है, शनिवार को दिन भर रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत मिली और दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. रिमझिम बारिश के बीच शहर के कई निचले हिस्सो में जलभराव की स्थित निर्मित हो गई और नालियां चोक थी जिसके कारण पानी सडक़ो पर आ गया. सिरमौर चौराहे में घुठने तक पानी भरा रहा, जिससे होकर लोग निकल रहे थे.

रीवा में अब तक 620 मि.मी वर्षा

लगातार हो रही बारिश के चलते रीवा में अब तक 620 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है. वही मऊगंज में 1230 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है. रीवा में कई तहसील ऐसी है जहा बहुत कम वर्षा हुई है. जबकि गुढ़ तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है, वही जवा में 392 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है जो कि बहुत कम है. हुजूर तहसील में भी अच्छी वर्षा हुई है.

Next Post

बहनों ने भैया की कलाई पर बांधी रेशम की डोर, रिटर्न गिफ्ट पाकर खुश

Sat Aug 9 , 2025
रायसेन। शनिवार को शहर सहित जिलेभर में भाई-बहनों के रिश्तों के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। रायसेन शहर में भाई-बहनों के रिश्तों के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बेशब्री से इंतजार कर रही बहनों ने शुभ मुहूर्त […]

You May Like