होटल-फैक्ट्रियों को कमर्शियल एलपीजी फिलहाल रहेगी बंद,25 दिन बाद ही होगी रिफिल बुकिंग

भोपाल: प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर खाद्य आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र में बताया गया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी के आयात में आंशिक रुकावट आई है। इसे देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को निर्देशित किया है कि फिलहाल एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

ऑयल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका उद्देश्य कालाबाजारी और अफरा-तफरी को रोकना तथा उपभोक्ताओं के बीच समान वितरण सुनिश्चित करना है।

निर्देशों के अनुसार चिकित्सालय और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर होटल, मॉल, फैक्ट्री और अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को फिलहाल कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जाएगी। कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला स्तर पर ऑयल कंपनियों और एलपीजी वितरकों के साथ नियमित बैठक कर स्टॉक की समीक्षा करें तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखें। फिलहाल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध बताया गया है।

Next Post

एक वर्ष के मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

Wed Mar 11 , 2026
सिंगरौली: सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता घरेलू विवाद के दौरान लाठी से हमला कर रहा था, इसी दौरान मासूम के सिर में चोट लगने से उसकी मौत […]

You May Like