तीनों सेनाओं की 12 महिला अधिकारी ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान पर रवाना

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) सेना, वायु सेना और नौसेना की 12 महिला अधिकारियों का एक दल सोमवार को 55 दिन की मुंबई से सेशेल्स और वापसी यात्रा अभियान “समुद्र प्रदक्षिणा” पर रवाना हुआ।

मुंबई स्थित कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान दल आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी करेगा।

नारी शक्ति की अदम्य भावना को उजागर करने वाली इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री अभियानों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

इन अधिकारियों का चयन 41 स्वयंसेवकों में से किया गया है और इन्हें समुद्री नौकायन में दो वर्षों तक कठोर प्रशिक्षण दिया गया है।

मुंबई-सेशेल्स-मुंबई अभियान न केवल सशस्त्र बलों में महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि रानी वेलु नचियार, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मी बाई जैसी भारत की महान योद्धा रानियों को भी श्रद्धांजलि देता है जिनके कार्य पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं।

Next Post

‘वित्त विधेयक में पेंशनभोगियों संबंधी प्रावधान भेदभाव-कारक’

Mon Apr 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) भारतीय पेंशनर्स मंच ने वित्त विधेयक में पूर्व और नवीन पेंशनर्स के बीच सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर अंतर कर सकने वाले प्रावधान को भेदभाव उत्पन्न करने वाला करार देते हुये कहा है कि यह उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरुद्ध भी है। मंच […]

You May Like

Play sound