थाना दमोह देहात की सागर नाका चौकी पुलिस द्वारा पकड़ा गया गांजा

नवभारत न्यूज

दमोह। चौकी सागर नाका पुलिस द्वारा अवैध गांजे पर बड़ी कार्यवाही श्री सोमवंशी पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक दमोह व थाना प्रभारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय /परिवहन/भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही हेतु ज़िले में चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत की गई कार्यवाही 25 जनवरी 25 को चौकी प्रभारी सागर नाका नीतीश जैन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्‍यक्ति ग्राम हिरदेपुर में सचदेव नर्सरी रोड पर बनी पुलिया के पास एक काले रंग के बैग में संदिग्ध मादक पदार्थ बेचने या कहीं ले जाने की फिराक में खड़ा है. सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा चौकी प्रभारी ने सउनि.अकरम खान के नेतृत्व में टीम गठित कर विधिवत कार्यवाही पूर्ण कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा.पूछताछ करने पर संदेही ने अपना नाम अमित कुमार पिता कमलाशंकर सिंह उम्र 34 साल नि. पीरखां मोहल्ला ग्राम व थाना कछवां जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) बताया जिसका विधिसम्मत तलाशी जामा लेने पर उसके कब्जे से दो पैकेट मे मात्रा 6.008 किग्रा का अवैध गांजा कीमती लगभग 1,80,000/- रू. पाया गया.आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया व आरोपी के विरूद्ध थाना दमोह देहात मे अपराध क्र. 71/25 NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर विवेचना में लिया गया.

Next Post

40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ,8 आरोपित गिरफ्तार

Sun Jan 26 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. थाना कोतवाली अंतर्गत भी अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही की गई दिनांक 25 जनवरी 25 को थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि सीताबाबली की पुलिया के पास एक मारुति स्विफ्ट गाड़ी में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करना प्रतीत हो रहे हैं. सूचना की […]

You May Like