कबरबिज्जू के दो बच्चों का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

इटारसी। सिंधी कॉलोनी गली नंबर 5 में एक अनोखी घटना सामने आई, जब कैलाश बिजलानी के घर के ऊपरी कमरे में दो पाम सिवेट (कबरबिज्जू) के बच्चे दिखाई दिए। इसकी सूचना तुरंत वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा को दी गई।

अभिषेक शर्मा के निर्देश पर सर्पमित्रों की टीम—अभिजीत यादव, अभय चौरे, मोहित मेहरा और सचिन दुलारे—मौके पर पहुँची और सूझबूझ के साथ दोनों कबरबिज्जू के बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। बाद में इन वन्यजीवों को जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और सर्पमित्रों की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Next Post

पीपलढाना में स्वच्छता अभियान: सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे डस्टबिन

Sun Aug 31 , 2025
पीपलढाना। श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर के मार्गदर्शन और सचिव मनीष राजपूत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पीपलढाना ने स्वच्छता की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। पंचायत क्षेत्र के तीनों गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, ताकि कचरा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। ‘एक कदम […]

You May Like